सिरमौर की बेटी मानसी ने पंजाब विश्वविद्यालय में किया टाप, समूचे हिमाचलबढ़ाया का मान

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की बेटी मानसी अरोड़ा ने पंजाब विश्वविद्यालय से हिस्ट्री आनर्स (कला स्नातक) में टाप किया है। मानसी अरोड़ा ने पंजाब विश्वविद्यालय से हिस्ट्री ऑनर्स (कला स्नातक) में टॉप किया है। मानसी सिरमौर के उपमण्डल पच्छाद मुख्यालय सराहां की रहने वाली है।बेटी की इस सफलता पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। मानसी के पिता सिरमौर जिला में प्रशासनिक अधिकारी हैं। वह अभी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में जिला कल्याण अधिकारी के पद पर सेवारत हैं, जबकि माता देवेश्वरी अरोड़ा गृहणी हैं।

मानसी अरोड़ा ने हिस्ट्री ऑनर्स में 800 में से 717 अंक अर्जित कर फर्स्ट पोजिशन पाई है। मानसी ने अपनी इस  सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है। मानसी अरोड़ा ने दसवीं में पुरे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया था।  जमा दो में नॉन मेडिकल से करने के बाद 3 वर्ष पूर्व पंजाब विश्वविद्यालय के एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन चंडीगढ़ में दाखिला लिया था। मानसी अरोड़ा अपने पिता की तरह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। जिसके लिए वह एचएएस व आईएएस की तैयारी कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *