ऊना : स्वां नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत

Spaka News

ऊना। पंजावर गांव के स्वां नदी क्षेत्र में नाबालिग बालक की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पंजावर में रह रहे प्रवासी परिवार की महिला अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ स्वां नदी में नहाने के लिए गई। बच्चे ने जैसे ही नहाने के लिए छलांग लगाई वहां पर गहराई ज्यादा होने के चलते बच्चा डूबते हुए शोर मचाने लगा।

तभी उसकी माता ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वह भी उस गहराई में समाने लग पड़ी। उसके समीप में कही अन्य प्रवासी कोई कार्य कर रहा था। वह शोर सुनकर उस स्थान पर पहुंचा और उसने उनको बचाने के लिए छलांग लगा दी। इसी दौरान वह महिला को तो बचाकर बाहर निकालने में कामयाब हो गया।

जबकि बच्चा ज्यादा गहराई में चले जाने के कारण बचाया न जा सका। उस प्रवासी ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत की पर बच्चा बाहर तो निकाल लिया लेकिन तब तक वह मौत का ग्रास बन चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा चौकी प्रभारी खेम सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान डीएसपी अनिल कुमार ने भी खुद वहां आकर मौका मुआयना किया और यथास्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *