हिमाचल के चंबा के तीसा में हुए अग्निकांड में पिता समेत तीन बच्चियों के मौत की वजह प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसके पीछे एक दम फिल्मी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। जिसे मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लिखा था। महिला व प्रेमी पड़ोसी ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चुराह उपमंडल में पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिल कर पति की हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। बहरहाल, पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 15 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कहा कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले करातोट निवासी नूरदीन ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि उसकी बहू व पड़ोसी ने उसके बेटे व बच्चों की साजिश के तहत हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए मृतक की पत्नी और पड़ोसी से पूछताछ की। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी नूरा और जमात अली ने जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद की है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मोहम्मद रफी के सिर के पीछे तेज धार हथियार से वार होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और पड़ोसी को जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 15 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।











Whhat youu posyed wwas verry reasonable. But, think about this, suppse
youu adred a little information? I ain’t uggesting yolur informatio isn’t good, bbut what iif yyou added someething too maye ggrab a person’s attention? I mean चंबा:अग्निकांड नहीं साजिश
के तहत की पति और तीन बच्चो की हत्या ,
पत्नी ने अपने प्रेमी के
साथ मिलकर, जाने पूरा मामला – Spakla News iis kinda plain. Yoou oought to lopk aat Yahoo’s front pae and watch how they cresate news
tifles too gget peoople too click. Youu miight ttry adding a video
orr a relwted pic oor twwo too geet readeers interesteed about everything’ve written. In mmy opinion,
iit might brimg your website a litttle bitt more interesting.
Alsso visit myy website – txxxvideos