Himachal : घर से दोस्तों के साथ घूमने निकला 40 वर्षीय व्यक्ति पौंग डैम की लहरों में समाया…

Spaka News

कांगड़ा : उपमंडल फतेहपुर की पंचायत पोलियां के गांव मानगढ़ का करीब 40 वर्षीय व्यक्ति राकेश पौंग डैम की लहरों में समा गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं मौत की खबर जैसे ही मानगढ़ क्षेत्र पहुंची पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। पंचायत पोलियां पूर्व प्रधान कुलविन्दर सिंह के अनुसार मृतक ढाबा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

घटना:

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने उस क्षेत्र में आया हुआ था। जहां पर व्यक्ति ने शराब का सेवन किया हुआ था तो व्यक्ति पेशाब करने के लिये गया जहां पर उसका पैर फिसल कर वो पानी में गिर गया जिससे व्यक्ति की पानी में डूबकर मौत गई।

डीएसपी अंकित शर्मा अपनी टीम के साथ वाड़ी क्षेत्र में सुबह से ही पहंची हुई है परंतु अभी तक युवक की लाश नही मिली।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *