हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है

Spaka News

महिला द्वारा जेठ पर दुष्कर्म के आरोप

 हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में यह घटना देखने को मिली है , यहाँ महिला का आरोप है की उसके परिवार के सदस्य के द्वारा उसकी इज्जत लूटने का प्रयास किया गया । महिला नें यह आरोप अपने जेठ पर लगाए हैं । 
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कांगड़ा के खुंडिया से सामने आई हैं । यहां पुलिस थाना खुंडिया में महिला ने अपने ही परिवार के सदस्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  पुलिस ने महिला की रिपोर्ट को दर्ज कर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है ।फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है । 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके जेठ नें  उसके साथ रात के समय में जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।  महिला का कहना है कि उसका जेठ रात के समय में जबरदस्ती उसके घर में घुसा और इस घटना को अंजाम दिया । 
थाना प्रभारी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम को रवाना कर दिया है , लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।  पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । वही महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है । जिसके बाद ही कुछ आने वाली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 


Spaka News