चंबा: रंगड़ों से बचने के लिए भागी मां-बेटी की खाई में गिरने से मौत

Spaka News

रंगड़ों के हमले से खुद को बचाने के लिए भागी मां बेटी को इस बात का कतई आभास नहीं था कि उनके आगे और पीछे दोनों तरफ मौत भाग रही है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे भदड़ोता के पास पहाड़ी पर घास काटते समय दोनों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। दोनों खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगीं। भागते हुए बेटी का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वह खाई में गिरने लगी। बेटी को बचाने के लिए मां ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई।

हादसे में दोनों मृतकों की पहचान तृप्ता (32) पत्नी मान सिंह गांव भदड़ोता डाकघर भड़ेला और ईशा (16) पुत्री मान सिंह निवासी गांव खड़कियाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंगड़ों से बचने के लिए जब दोनों भाग रही थीं, तभी अचानक ईशा का नियंत्रण बिगड़ गया और वह खाई में गिरने लगी। जब उसकी मां ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसका भी नियंत्रण बिगड़ गया और दोनों मां बेटी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। इसी बीच आस पास ही घास काट रहे अन्य लोगों ने तुरंत दोनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां तृप्ता का चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ईशा की इलाज के दौरान मौत हो गई।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *