कंडाघाट के देहू में एक डंपर ट्रक रिहायशी मकान की छत पर गिरा, चालक की मौत

Spaka News

  • सोलन जिले के कंडाघाट की ग्राम पंचायत कवारग के देहु गांव में मंगलवार को एक डंपर ट्रक रिहायशी मकान की छत पर जा गिरा
  • चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कंडाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत कवारग के देहू गांव में मंगलवार को एक डंपर ट्रक रिहायशी मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में जहां मकान को काफी नुक्सान पहुंचा है, वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से उसे आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

यह हादसा उस समय हुआ जब यह मिट्टी से भरा ट्रक ज्युरिक होटल को जाने वाले मार्ग से डंपिंग साइट की तरफ जा रहा था। इसी बीच सड़क पर ज्यादा बारिश के चलते फिसलन होने के कारण ट्रक सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे घर की छत पर जा गिरा। पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा किया, साथ ही इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर योगेश दत्ता जोशी ने की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *