जोगिंद्रनगर की बेटी Jyoti को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरी महिलाएं

Spaka News

Jyoti के पिता बोले: CID से नहीं सुलझा मामला तो करेंगे CBI जांच की मांग

मंगलवार को ज्योति की आत्मा की शांति के लिए जोगिंद्रनगर की गांधी वाटिका में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि (Tribute) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जोगिंद्रनगर की सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने ज्योति को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार से मांग की। वहीं, आज ज्योति के पिता ने कहा कि उन्हें प्रशासन के ऊपर पूरा विश्वास है। इस मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यह मामला वहां भी नहीं सुलझा तो वह सीबीआई (CBI) जांच की मांग करेंगे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *