आज का राशिफल 12 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 12 September 2021 :रविवार के दिन इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा, चमक उठेगा भाग्य

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

भाद्र शुक्ल पक्ष – षष्ठी तिथि, विशाखा नक्षत्र होने के साथ ही वैधृति योग रहेगा। चंद्र का गोचर वृश्चिक राशि पर होगा। जानिए आज रविवार को भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं 12सितंबर 2021 के राशिफल के बारे में…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। उधार न दें और न ही लें। आपके किसी कार्य में रुकावट आ सकती है। आज आप कुछ तनाव ग्रसित हो सकते हैं। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा को धन लाभ हो सकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

दफ्तर में साथियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। नई खबर मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। निवेश कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जोखिम ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

धनलाभ होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। नशापान न करें। आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर हो सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज उधार की रकम वापस मिलेगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों को नई दिशा मिलेगी। परिवारके बुजुर्ग की सेहत की चिंता रह सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। निवेश करने में सावधानी बरतें। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  

परिवार का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में उत्साह रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी।  किसी से गिफ्ट  मिलेगा। जरूरी बातचीत करते समय समय सावधान रहें। जोखिम न लें। आज यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के साथ मुलाकात होगी। दिन अच्छा रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

रिश्ते बेहतर होंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खर्च ज्यादा होंगे। जरूरी फैसले आज न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। अपरिचित लोगों से लेनदेन  न करें। दिन अच्छा बीतेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। दिक्कतें दूर होंगी। छात्रों को नए अनुभव प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। मित्र या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।  सेहत ठीक रहेगी। जमीन या गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस  मिलेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपके किसी काम में रूकावट आ सकती है। किसी नए व्यक्ति पर विश्वास न करें। निवेश के मामले में आपको सफलता मिलेगी। विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। किसी से आपके मतभेद हो सकते हैं। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जोखिम लेने से बचें।  रिश्तेदारों के यहां जा सकतेहैं। कुछ अप्रिय खबर मिलेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

किसी अऩजान परेशानी के चलते मन विचलित रहेगा। व्यवसाय में फायदा होगा। जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से पूरा करेंगे। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।  आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक विवाद हो सकता है। यात्रा को टालने का प्रयास करें।छात्रों की समस्या दूर होगी।  शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।कारोबारियों को सफलता मिलने की संभावना है। पढ़ाई में  छात्रों का मन लगेगा। सामाजिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी।  शुभ सूचना मिल सकती है। नए काम मिलेंगे जिसे आप पूरा कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का ख्याल रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आप सभी कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। व्यवसायियों के लिए आज का दिन बेहतर है। विद्यार्थियों को ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। कुंवारों के लिए शादी के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। जोखिम न लें। शत्रु शांत रहेंगे ।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

नए लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण और तरक्की की सूचना मिल सकती है। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। आपकी परेशानी दूर होगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। रिश्तेदारों से सार्थक चर्चा होगी ।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश भर में 12 सितंबर को सजेगा जनमंच मौके पर होगा जनसमस्याओं का समाधान

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में करीब छह माह बाद 12 सितंबर को 23वां जनमंच कार्यक्रम होगा। कोरोना संक्रमण के चलते जनमंच कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।  Spaka News

You May Like