मुख्यमंत्री ने जोग ध्यान के निधन पर शोक व्यक्त किया..

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता ठाकुर जोग ध्यान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ठाकुर जोग ध्यान का निधन परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने सुंदर सिंह ठाकुर और उनके परिवार के प्रति इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News