CM सुखविंदर सिंह सुक्खू उपचार के लिए देर रात अभी 9 बजे फिर पहुँचे IGMC अस्पताल

Spaka News

लगभग 9 बजे उन्हें इलाज के लिए IGMC अस्पताल लाया गया। उनके सरकारी आवास से मुख्यमंत्री को लाने के लिए रोगी वाहन को भी भेज दिया गया था। डॉक्टरों की टीम भी इस दौरान साथ गई थी। डॉक्टरों की मानें तो मुख्यमंत्री को छाती में दर्द की शिकायत है, इसके साथ थोड़ी अन्य दिक्कतें भी आ रही हैं इसलिए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

बता दें कि अभी 3 दिन पहले ही तबीयत खराब होने के कारण मुख्यमंत्री को अस्पताल में लाया गया था। उस दौरान डॉक्टर ने उनका अल्ट्रासाऊंड और अन्य रूटीन टैस्ट करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी और आराम की सलाह दी थी। इसके बाद से मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आराम कर रहे थे


Spaka News