हिमाचल में सायर पर्व की धूम, ऋतु की विदाई व शरद ऋतु के आगमन का पर्व है सायर, जानें, क्यों और कैसे मनाया जाता

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

वर्षा ऋतु की विदाई व शरद ऋतु के आगमन के प्रतीक स्वरूप मनाई जाने वाली सायर संक्रांति 16 सितंबर यानी आज है। सायर त्योहार किसानों द्वारा इंद्र व वरुण देवता को अच्छी बारिश के लिए धन्यवाद स्वरूप मनाया जाता है। इस दिन काला महीना समाप्त हो जाता है। लोग आज के दिन फसलों की भी पुजा करते हैं।
क्यों मनाई जाती है सैर
सैर को दरअसल कुछ इलाकों में डैण (दुरात्मा) माना जाता था और लोग इसका नाम तक नहीं लेते थे। उनका मानना था कि बरसात में होने वाले नुकसान के लिए वही उत्तरदायी है। फिर जैसे की भारी बारिश का दौर खत्म होता, लोग इसे उत्सव की तरह मनाते। यह एक तरह का जश्न था कि बरसात बीत गई और हम सुरक्षित रहे। फिर सैर वाले दिन लोग दरअसल प्रकृति का शुक्रिया अदा करते थे कि चलो, अनहोनी नहीं हुई।

बची हुई फसलों का भोग
इसीलिए बरसात खत्म होने पर सैर के दिन सुबह ही ताजा फसल के आटे से रोट बनाए जाते, साथ ही देवताओं को नई फसलों और फलों वगैरह का भोग लगाया जाता। इनमें धान की बाली, भुट्टा (गुल्लू), खट्टा (बड़ी नीबू), ककड़ी वगैरह की भी पूजा होती। आज बरसात में उतना नुकसान न होता लेकिन त्योहार के रूप में सैर मनाई जाती है और परंपराओं को निभाते हुए ऊपर बताई सभी चीज़ों के साथ सैर का पूजन होता है। इस पर्व में अखरोट का विशेष महत्व है क्योंकि इस महीने तक अखरोट तैयार हो जाते हैं और उनकी छाल सूख चुकी होती है। तो पहले ही अखरोट उतारकर सुखाकर रख लिए जाते हैं।

सैर पर निकलना
सैर का हिंदी में अर्थ देखें तो इसका अर्थ होता है घूमना-फिरना। तो इस पर्व के पीछे सैर नाम इसलिए पड़ा हो सकता है क्योंकि पहले बारिश के कारण लंबी दूरियों पर जाने से बचने वाले लोग इसी दिन से यात्राएं आदि शुरू करते थे और बुजुर्ग आदि सगे संबंधियों से मुलाकात करने घर से निकलते थे। काले महीने के नाम से पहचाने जाने वाले भाद्रपद महीने में मायके गईं नई दुल्हनें भी सैर के साथ ही अपने ससुराल लौटती हैं। फिर पहले एक हफ्ते तर रिश्तेदारों के यहां आना-जाना लगा रहता था। फोन उस समय होते नहीं थे तो कुशल-मंगल जानने के लिए प्रोण-धमकी ही एक तरीका था। इस तरह से यह वास्तविक सैर थी यानी संभवत: इसीलिए इसका नाम सैर पड़ गया। वैसे संयोग ही कहें कि पुर्तगाली भाषा में Sair (उच्चारण- सएर) का इस्तेमाल बाहर निकलने के संदर्भ में होता है।


Spaka News
Next Post

कब से शुरू होगा पितृपक्ष जानें, जानें डेट, पूरी जानकारी एक क्लिक में

Spaka Newsभाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 17 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू होने जा रहा है। पितृ पक्ष को श्राद्ध के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। श्राद्ध में तीन पीढ़ियों तक पितरों को तर्पण और पिंडदान देने […]

You May Like