आज का राशिफल 16 सितंबर 2024, Aaj Ka Rashifal 16 September 2024 : दिन सफलता से भरा होगा, आमदनी के नए स्रोत बनेंगे…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको करियर में लाभ होगा। आपका दिन आनंद में बीतेगा और बॉस आपसे प्रसन्‍न होंगे। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय प्रियजनों के साथ आनंद और आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों के लिए दिन संतोष और शान्ति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपको गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा। रात में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी से बिताने का है और आपके रुके कार्य संपन्‍न होंगे। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त धन खर्च होने के योग हैं और आपको शुभ कार्य में लाभ होगा। रात में उत्साहवर्धक सामाजिक कार्य में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा करने में लाभ होगा और आपको शाम के वक्‍त दोस्‍तों का साथ मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। अधिक भागदौड़ करने की वजह से शाम को आपको थकान लग सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों के भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं और आपको मनचाहा लाभ होगा। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है और पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। ऑफिस में लोगों से आपको सहयोग प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन आनंद में बीतेगा। शाम के वक्‍त आपकी तबियत थोड़ी खराब हो सकती है। किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा कर सकते हैं। आपको धन के मामले में लाभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे ऑफिस में मान सम्‍मान प्राप्‍त होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम को दोस्‍तों और परिवार के लोगों के साथ शुभ कार्य में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से हर प्रकार का सहयोग आपको मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। किसी कारण विवाद बढ़ सकता है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें। हर काम को संभलकर करें, वरना नुकसान हो सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुएं चोरी कर सकता है। आपको नुकसान हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 16 सितंबर 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल में सायर पर्व की धूम, ऋतु की विदाई व शरद ऋतु के आगमन का पर्व है सायर, जानें, क्यों और कैसे मनाया जाता

Spaka Newsवर्षा ऋतु की विदाई व शरद ऋतु के आगमन के प्रतीक स्वरूप मनाई जाने वाली सायर संक्रांति 16 सितंबर यानी आज है। सायर त्योहार किसानों द्वारा इंद्र व वरुण देवता को अच्छी बारिश के लिए धन्यवाद स्वरूप मनाया जाता है। इस दिन काला महीना समाप्त हो जाता है। लोग […]

You May Like