मुख्यमंत्री ने डीडीयू के समीप भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर रात्रि दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला के निकट भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को मरम्मत कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि सर्कुलर सड़क शिमला शहर की जीवन रेखा है और स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन को मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से निपटने और आपातकालीन स्थिति में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने सांगला वैली पर आधारित वृत्तचित्र का ब्रोशर व टीजर जारी किया

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आगामी वृत्तचित्र फिल्म ‘सांगला वेली- द स्वीट्जरलैंड ऑफ इंडिया’ का ब्रोशर और टीजर जारी किया।इस ब्रोशर में जिला किन्नौर की सांगला घाटी के नैसर्गिक सौंदर्य और अनछुए पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। पंजाब के लेखक और प्राकृतिक प्रेमी एडवोकेट […]

You May Like