Shimla : स्कूल की 11 छात्राओं से छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

Spaka News

शिमला : शिमला जिले के चौपाल थाना के अंतर्गत  एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप एक दुकानदार पर लगे हैं, जो कि स्कूल के साथ ही दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 22 साल जेल में सजा काट चुका है।

मामला सामने आने के बाद स्कूल में यौन उत्पीड़न निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले की विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद मामले की शिकायत चौपाल पुलिस थाना में की गई है। एसएचओ चौपाल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा  कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


Spaka News