Spaka News

हिमाचल के कांगड़ा जनपद के डमटाल के छन्नी में 50.46 ग्राम चिट्टे की खेप सहित भाई व बहन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन द्वारा चिट्टे सौदागरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान को एक और सफलता मिल गई है।पुलिस की टीम ने पुलिस थाना डमटाल के तहत छन्नी में एक भाई व बहन को 50.46 ग्राम के साथ घर से ही दबोचने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर की तलाशी ली। इसी दौरान ये खेप बरामद हुई। दबिश में घर के मलिक गोविंदा व उसकी बहन रोशनी देवी को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Spaka News