मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने 11 जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में जिला रिजर्व पुलिस के 11 जवान शहीद हुए हैं।
नक्सली हमले को कायराना हरकत करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उप-मुख्यमंत्री ने भी नक्सलियों द्वारा जवानों पर किए गए हमले पर गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 27 April 2023: खुलेंगे इन 3 राशियों की किस्मत के बंद ताले, होगा खूब फायदा, पढ़ें अपना राशिफल....

Spaka News 27 अप्रैल 2023 का राशिफल आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि […]

You May Like