आज का राशिफल 25 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 25 April 2023: मेष, कर्क, धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत,सूझबूझ से काम लें, शुभ सूचना प्राप्त होगी

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है. सिंह राशि वाले अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसमे  आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल 

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। लोगों का आपका पूरा समर्थन मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। यदि आपने पहले किसी को ध्यान दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग किसी पर अधिक भरोसा ना करें। आप किसी बड़ी डील को फाइनल और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आपको सभी का सहयोग सामर्थ्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करनी होगी और सूझबूझ दिखाकर आप किसी काम में आगे बढ़े, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को किसी के सामने उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने मकान, दुकान आदि की मरम्मत आदि कराने की भी सोच विचार कर सकते हैं। आपके अंदर की कला निखरकर आएगी, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होगी। राजनीतिक लोगों की लोकप्रियता बढ़ने से उनके जनसमर्थन में भी इजाफा होगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और व्यवसाय में आप अपने लक्ष्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों की भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आपने यदि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो आप अपने काम में को भी तो लटका सकते हैं। यदि बजट बनाकर आगे चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई लेनदेन से संबंधित समस्या चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला से फलदायक रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी संबंधित निवेश को बहुत ही सोच विचार करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपने गुरुजनों को हैरान कर सकते हैं। व्यापार के लिए भी कुछ योजनाएं बनाएं, तो उसमें अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करें और किसी काम को करने के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी।  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है और आपको आगे बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आप अपने विरोधियों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी के कारण परेशान थे, तो आज वह फिर से ग्रो करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आप धर्म-कर्म के कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने का आपको मौका मिलेगा। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार से आप जुड़ेंगे और प्रियजनों से आपके धन की आवक होगी। आपकी साख व सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी। माता पिता से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप आज किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अति उत्साहित होकर आप किसी काम को ना करें और सहजता से आगे बढ़े। आपको किसी नए निवेश की तैयारी करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। परिवार में किसी सदस्य के प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अपने कामकाज का बदलाव ना करें, नहीं तो समस्या आ सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आर्थिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना बेहतर रहेगा, तभी आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे। व्यापार संबंधित कुछ योजनाओं को बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर बनाएं, नहीं तो समस्या सकती है। आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने कामों को पूरा करें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप बड़ों की बातों को बहुत ही सूझबूझ दिखाकर मानेंगे, जिससे उनको भी खुशी होगी और आपको कामों में भी सफलता मिलेगी। आपका कोई मित्र यदि लंबे समय से आपसे नाराज चल रहा था, तो वह आज आपसे मिलने आ सकते है। वैवाहिक जीवनजी रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप प्रत्येक कार्य में सहजता से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो वह भी आज दूर होगा। आप सबके प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 25 अप्रैल 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Spaka News
Next Post

प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले युवक ने ड्रीम 11 में जीते दो करोड़ रुपए............

Spaka Newsभरतपुर: जिले के रूपवास के गांव माडापुर का एक युवक रातो रात करोड़पति बन गया है। गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले इस युवक ने ड्रीम 11 में दो करोड़ रुपए का इनाम जीता है। युवक शनिवार देर रात को भरतपुर पहुंचा, जिसका उसके […]

You May Like