वैसे तो जुआ खेलने और सट्टा लगाने की सलाह किसी को भी नहीं दी जाती है लेकिन इस खेल में जहां जब हजारों लोग डूबते हैं तब जाकर किसी एक ही किस्मत चमकती है इस बात से भी नहीं नकारा जा सकता है। अगर बात करें उत्तराखंड युवाओं की तो dream11 और my11circle से कई युवा अब तक मालामाल हो चुके हैं। इसी कड़ी में देहरादून के विनय ने 49 रुपए की एंट्री फीस से टीम बनाकर 871.5 पॉइंट हासिल कर 1 करोड़ रुपए जीतने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर लिया।
चल रहे आईपीएल मैच के दौरान आज फिर एक खबर देहरादून से सामने आ रही है जहां देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी विनय आर्य ने my11circle एप में राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के लिए टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए की धनराशि और एक ऑडी कार जीती है। इतनी बड़ी रकम और ऑडी कार जीतने के बाद जहां विनय की खुशी का ठिकाना नहीं है वही उनके परिवार में भी हर्षोल्लास का माहौल है इसके साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।










