हिमाचल के नादौन में दर्दनाक बाइक हादसा भाई की मौत , बहन गंभीर घायल……….

Spaka News

हमीरपुर : नादौन में रंगस-कांगू रोड पर तड़ू के पास बाइक की एक निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मृतक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार भाई-बहन होली फेस्टिवल से वापस घर बाइक पर आ रहे थे। तूतड़ू के पास सामने से आ रही बस से बाइक टकरा गई। हादसे में 21 वर्षीय शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी गांव खोरड़ गलोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी 19 वर्षीय बहन शिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है।

खबर मिलते ही पुलिस भी मौके  पर पहुंच गई। एसएचओ योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News