हिमाचल के जोगिंदरनगर में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने सास व पति को किया गिरफ्तार…………

Spaka News

जोगिंद्रनगर : सरोहली गांव की  24 वर्षीय सपना कुमारी मौत के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर पति व सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मृतका के भाई मनीष कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर शाम 5 बजे उनकी बहन सपना कुमारी का फोन आया। फ़ोन पर मृतका की बात सुनकर ऐसा लग रहा था कि वह किसी तकलीफ में थी और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। जब ससुराल पक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सपना ने जहर खा लिया है और उसे अस्पताल ले गए है। 

ग्राम पंचायत बदेहड़ की वार्ड सदस्या शशि कुमारी ने बताया कि मृतका की मां शकुंतला देवी एक गरीब परिवार से संबंध रखती है, जो मजदूरी का काम करती है। बेटी की मौत से उन्हें आघात पहुंचा है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष छानबीन करने की मांग की है।

पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका की सास व पति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


Spaka News