हिमाचल में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही दिन चार महिलाओं के गले से काटी सोने की चेन………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बुधवार को गग्गल चौक पर चेन स्नेचर महिलाओं ने 2 महिलाओं की सोने की चेन चुरा लीं। पहली वारदात में चेन स्नैचर महिलाओं ने गग्गल से लंज की ओर को जा रही बस में बैठी एक महिला के गले से डेढ़ तोले की सोने चेन पर हाथ साफ कर दिया। इस महिला को एहसास घर पहुंचने पर ही हुआ तो उसने गग्गल आकर पुलिस को आपबीती सुनाई। वहीं दूसरी घटना भी गग्गल चौक की ही है। इसमें बस में बैठी बुजुर्ग महिला के गले से 2 तोले की चेन को चेन स्नैचर महिला बस में ही ले उड़ी और महिला को पता भी नहीं लगा। उक्त महिला ने इसकी सूचना गग्गल पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। उधर, गग्गल पुलिस थाना के प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि पुलिस गग्गल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां के अंतर्गत 53 मील में एक 62 साल की महिला के गले से सोने की चेन काट कर भाग रही 4 महिलाओं को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि उक्त 4 महिलाएं 53 मील में कांगड़ा की ओर से नगरोटा की ओर आ रही एक बस में सवार हो गईं। इस बस में रामप्यारी सदरपुर से अपने मायके ठारू जा रही थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसे उक्त महिलाओं द्वारा उसके गले से सोने की चेन काटने का एहसास हुआ और जब देखा ताे चेन गायब थी। इतने में उक्त चारों महिलाएं बस से उतर कर भागने लगीं।

लोगों व आसपास के दुकानदारों ने 3 महिलाओं को काबू कर लिया जबकि एक महिला भागने में सफल हो गई, जिसे नगरोटा बगवां के बस स्टैंड पर किसी महिला के गले से सोने की चेन काटते समय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त चारों महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। पुलिस आरोपी महिलाओं को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के प्रभारी रमेश ठाकुर की अगुवाई में एएसआई सुशील कुमार आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रहे हैं।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : कुल्लू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कसोल में बेंगलुरु पर्यटक की ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी,जाने पूरा मामला..........

Spaka Newsकसोल में पर्यटक की हत्या की ब्लाइंड मर्डर गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। कुल्लू पुलिस की टीम ने पर्यटक की हत्या में शामिल दो आरोपियों को जोगिंदरनगर पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी जोगिंदरनगर के रहने वाले […]

You May Like