हिमाचल में 22 वर्षीय युवक पर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने फरार आरोपी को छापेमारी कर दबोचा

Spaka News

मंडी जिले के जोगिंदर नगर में एक विवाहिता ने युवक पर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार लडभड़ोल क्षेत्र की विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने के यह आरोप लगाए हैं. 20 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस चौकी लडभड़ोल में 22 वर्षीय युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार करीब 10:00 बजे युवक द्वारा उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा महिला की मेडिकल जांच करवाई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.


Spaka News