हिमाचल : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, रेलवे पुलिस ने कब्जे में लिया शव………..

Spaka News

ऊना : मलाहत रेलवे ट्रैक के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ऊना से जनशताब्दी ट्रेन दिल्ली की ओर निकली थी।  मलाहत पहुंचने पर अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान न होने के कारण शव को डेड हाऊस में रख दिया गया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Spaka News