हिमाचल के बिलासपुर में आपस में टकराई 4 गाड़ियां,  बाल-बाल बची  सवारियां ,पढ़े पूरी खबर

Spaka News

बिलासपुर जनपद के लखनपुर के पास चार गाड़ियां आपस में टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में सभी सवारिया बाल-बाल बच गई।

वहीं, हादसे में एक अनियंत्रित जीप स्कूल वैन से टकरा गई। स्कूल वैन कार से टकराई और कार आगे ऑटो से टकरा गई। हालांकि इस टक्कर में सभी सवारिया बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे वैन में सवार थे। उन्हें भी किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। उधर, मौके पर गाड़ियों का जाम लग गया, जिसे पुलिस ने घटनास्थल पर आकर खुलवाया। वहीं छानबीन की जा रही है। 


Spaka News