दिन दहाड़े चोरी की घटना: 50 हज़ार नकदी व लगभग 4 लाख के गहने चोरी…..

Spaka News

हमीरपुर: भोरंज थाना के तहत पंचायत बराड़ा के गांव सपनेहड़ा में एक घर में दिन दहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने ननदोई के देहांत पर शोक व्यक्त करने डल (कोट) गांव गई हुई थी। इसी दौरान शातिर चोरों ने दिन दहाड़े लगभग 10 से 11 बजे के बीच सारे घर की अलमारियों के ताले तोड़ कर 50 हज़ार नकदी व लगभग 4 लाख के गहने लेकर फरार हो गया।

ये भी जानकारी है कि इस घर में किराएदार भी रहते है, मगर उन्हें भी इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं एसएचओ सुरम सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। 


Spaka News