हिमाचल : व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान, जानिए क्या है वजह,पढ़े पूरी खबर ………..

Spaka News

फतेहपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंगल का व्यक्ति जोकि पठानकोट के ममून में रहता था, के द्वारा कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान महिंदर सिंह (35) पुत्र कुलबीर सिंह निवासी खडौण तहसील फतेहपुर के तौर पर हुई है।

बडूखर (सुनीत): फतेहपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंगल का व्यक्ति जोकि पठानकोट के ममून में रहता था, के द्वारा कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान महिंदर सिंह (35) पुत्र कुलबीर सिंह निवासी खडौण तहसील फतेहपुर के तौर पर हुई है। वह विवाहित था और उसके 2 बच्चे भी हैं। महिंदर सिंह ममून में ड्राइवर का काम करता था और पिछले लगभग 10 वर्षों से ममून में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी, इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान था। रात को उसने कोई जहरीली वस्तु खा ली, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे ममून के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत नंगल के प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के पिता द्वारा फोन पर सूचना दी गई थी।


Spaka News