शिमला में पकड़ी नशे की बड़ी खेप, युवक-युवती 56.87 ग्राम चिट्टे संग गिरफ्तार

Spaka News

शिमला: शिमला पुलिस ने एक युवक और युवती को 56.87 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निखिल शर्मा और प्रियंका सहारनपुर के रूप मेें हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत ढली थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आए दिन चरस और हेरोइन पकड़ी जा रही है। नशे के जाल में फंसने वाले अधिकतर नौजवान हैं। ऐसा नहीं है कि यह सभी हिमाचल से हैं, बल्कि ज्यादातर प्रदेश से बाहर के ही होते हैं।


Spaka News