आज का राशिफल 22 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 22 September 2022 : इन राशियों के साथ होगा चमत्कार, किसी को मिलेगा प्यार, किसी का चलेगा व्यापार, जानिए आज का राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। बता दें कि द्वादशी तिथि 23 सितंबर सुबह 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष का त्रयोदशी श्राद्ध किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 45 मिनट शिव योग है। उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा जो 23 सितंबर सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। ऐसे में जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा गुरुवार का दिन।  

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे और उन्हें पूरा करने के बाद आप शांत बैठेंगे। घर और बाहर आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। आज आपको अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बातचीत में कुछ समय बिताएंगे, जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज बहुत मेहनत करनी पड़ेगी तभी उन्हें तरक्की मिल सकेगी। कारोबारियों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आपको कुछ लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, तो आप उनका अनुसरण करके अच्छा लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छात्र आज कमजोर विषयों के लिए अपने शिक्षकों से मदद मांग सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आज आप मन में बहुत कुछ सोचते रहेंगे लेकिन उन सभी सपनों के पूरे न होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आज आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। वाणी की मिठास आज आपको मान-सम्मान दिलाएगी। व्यर्थ की बातों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि अच्छे कामों में करें, जिसका आप फायदा उठाएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप अपने परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। यदि गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन चल रही थी तो आज वह समाप्त हो जाएगी। आपसी प्रेम प्रगाढ़ होगा। संतान की किसी समस्या का समाधान आपको जल्द करना होगा, नहीं तो परेशान हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। वित्त के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। लव लाइफ जीने वाले लोग आज एक दूसरे का ख्याल रखेंगे जिससे उनके बीच के रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। यदि पिता द्वारा आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है तो आपको उसे समय से पूरा करना होगा, नहीं तो डांट भी पड़ सकती है। आज का दिन आप रोमांटिक तरीके से बिताएंगे और इधर-उधर के लोगों की परवाह किए बिना आप अपने काम पर ध्यान देंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अच्छे काम करके अच्छा नाम कमाएंगे और लोग आपकी तारीफ भी करते नजर आएंगे। जो लोग नई कंपनी ज्वाइन करना चाहते हैं, उन्हें पहले इसकी पूरी जानकारी हासिल करनी होगी। परिवार में आज कोई शुभ का आयोजन हो सकता है। आप मेहनत करके अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे वे प्रसन्न रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग आज थोड़े परेशान रहेंगे। किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन कुछ समय बाद इसमें सुधार होगा। आज किसी बात को लेकर परिवार वालों से आपकी बहस हो सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ाने का दिन होगा। आप अपने व्यवसाय या परिवार के कुछ रुके हुए काम समय से पूरे करेंगे, जिससे परिवार के लोग भी आपसे खुश रहेंगे। आज आपकी मधुर वाणी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आज आप कम मेहनत में भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। आपको अपना कर्ज वापस मिल सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। गरीबों की सेवा करने का मौका मिले तो जरूर करें। कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करके बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं, नहीं तो सब कुछ आपके हाथ से निकल सकता है। आप अपने मन में चल रहे कुछ भ्रमों के बारे में माता-पिता से बात करेंगे। परिवार में कोई विवाद आज आपके लिए मानसिक तनाव ला सकता है। भाई-बहन आज आपके सभी कामों में पूरा सहयोग देंगे, जिससे आप किसी भी समस्या से आसानी से निकल जाएंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियां लेकर आएगा। कड़े फैसले लेने से आज आपकी प्रगति में बाधा आ सकती है। आप खुद को साबित करने के लिए कोई भी गलत काम करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा ऐसा नहीं करना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आप अपने वरिष्ठ से सलाह ले सकते हैं, जिसमें आपको किसी प्रकार की असुविधा होगी। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर अपने शिक्षकों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। लव लाइफ जीने वाले लोगों में आज एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे वे अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बना पाएंगे। यदि पिता किसी नेत्र संबंधी समस्या से घिरे हुए है तो आज कष्ट बढ़ सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे। घर में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इसके लिए आप पहले से ही मजबूत रहेंगे, जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें अपने अधिकारियों की प्रशंसा सुनकर प्रसन्नता होगी। विवाह योग्य जातकों को आज जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है, ऐसे में इस रिश्ते में आगे बढ़ना है या नहीं, इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। आज कोई परिचित आपको किसी निवेश योजना के बारे में बता सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 22 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में 28 वर्षीय युवती फंदा लगाकर दी जान,जाने पूरा मामला ............

Spaka Newsकालाअंब थाना के अंतर्गत युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां 28 वर्षीय युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती ने कमरे […]

You May Like