हिमाचल : PTC डरोह पुलिस सेंटर ट्रेनिंग के दौरान चली गोली, दो जवान जख्मी……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में गोली लगने से 2 प्रशिक्षु पुलिस कर्मी घायल हो गए। गोली किन कारणों से चली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पालमपुर के डरोह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान गोली चल गई। इस दौरान 2 पुलिस जवान घायल हो गए। एक जवान की गंभीर हालत देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। वहीं, एक जवान का सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग के बाद पुलिस जवान अपनी बंदूक को साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली निकल गई। गोली साथ खड़े एक ASI सहित अन्य जवान को भी लग गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को पालमपुर सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ASI को टांडा रेफर कर दिया गया। 


Spaka News
Next Post

पुलिस ने सुलझाई मर्डर केस की गुत्थी ,सब्जी मंडी के समीप मिला महिला का शव मामले में साथी निकला हत्या का आरोपी ........

Spaka Newsसोलन। शहर की सब्जी मंडी के पास महिला की हत्या के मामले में उसका साथी ही आरोपी निकला। महिला की मौत किसी हादसे में नहीं हुई बल्कि साथी ने ही महिला की हत्या की थी। वह पिछले तीन साल से महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा […]

You May Like