हिमाचल:दो महिलाओं की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत, मामले की जांच शुरू………

Spaka News

ऊना जिला के विभिन्न स्थानों दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। दोनों महिलाओं का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला आईटीआई ऊना के समीप स्थित झुगी झोपड़ी का है, जहां पर 35 वर्षीय लक्ष्मी निवासी यूपी ने मंगलवार रात को अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में परिजन महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर हालत में सुधार आया है। 

वहीं दूसरा मामला मैहतपुर का है, जहां पर बुधवार सुबह राधा रानी निवासी वार्ड नंबर एक मैहतपुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बिगड़ती तबीयत देखते हुए परिजन महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर महिला के उपचार में सुधार आया है।

एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 


Spaka News