हिमाचल : चाकू की नोक पर दोस्त ने ही महिला से किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया मामला दर्ज

Spaka News

सोलन जिला के नालागढ़ में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ पीड़िता के दोस्त ने ही उससे चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। सैणीमाजरा स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करने वाली उक्त महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसी का दोस्त करण पुत्र राम भजन निवासी दुबाहा निहासीन जिला खीरी यूपी देर रात को उसके कमरे में आया। इस दौरान आरोपी महिला की गर्दन पर चाकू रख कर उसे साथ लगते जंगल में ले गया और यहाँ उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को जान से मारने तक की धमकी दी।

पुलिस ने महिला के बयान में आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 में मामला दर्ज किया है अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


Spaka News