पति ने पहले तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारी पत्नी, फिर खुद लगा लिया फंदा,जाने पूरा मामला

Spaka News

सोलन : जिला के बद्दी हाउसिंग बोर्ड फेस दो में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद व्यक्ति का शव पंखे से लटका पाया गया। जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रहने वाला प्रवासी व्यक्ति जोकि उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर का रहने वाला है। पहले व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा और जिसके बाद कमरे में व्यक्ति शव पाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रिंकू और उसकी पत्नी प्रिया बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस 2 में अपनी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहते थे। वीरवार को उन्होंने नालागढ़ जाने के बहाने से अपने दोनों बच्चों को पड़ोस में किसी के घर में छोड़ दिया। 

कुछ समय बाद जब मृतक रिंकू अपनी बच्चियों को वहां से लेकर नहीं गया, तो उन्होंने उसको फोन किया। फोन करने पर व्यक्ति ने फ़ोन नहीं उठाया। जिसके बाद पड़ोसी उनकी दोनों बेटियों को लेकर उसके किराए के कमरे में गए। जब वहां पर जाकर देखा तो रिंकू पंखे से लटका हुआ था व उसकी पत्नी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 


Spaka News