रक्षा बंधन 2022: इस बार रक्षाबंधन में बन रहे हैं 4 शुभ संयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व……..

Spaka News

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक है

इस साल रक्षा बंधन पर 4 शुभ योग बन रहे हैं

 साल 2022 में रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। सावन आते ही बहन और भाईयों को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की जल्दी होने लगती है। रक्षाबंधन सावन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022, गुरुवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं। 

राखी में तीन गांठ 

मान्यता के अनुसार राखी बांधते समय तीन गांठ लगाना बहुत जरूरी होता है। हिंदू धर्म ग्रंथ के मुताबिक़, तीन गांठ का संबंध तीन देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश से है।

  1. राखी की पहली गांठ भाई की लंबी उम्र के लिए
  2. दूसरी गांठ खुद की लंबी उम्र के लिए होती है।
  3. वहीं तीसरी गांठ भाई-बहन के बीच रिश्ते के दीर्घायु के लिए बांधी जाती है।

रक्षाबंधन 2022  शुभ मुहूर्त- 

पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं पूर्णिमा तिथि का समापन 12 अगस्त, 2022 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त, 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक है।

रक्षा बंधन 2022 शुभ योग 

  1. इस साल रक्षा बंधन पर 4 शुभ योग बन रहे हैं।
  2. आयुष्मान योग 10 अगस्त को शाम 7 बजकर 35 मिनट से लेकर 11 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
  3.  रवि योग का शुभ संयोग 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक है।
  4.  सौभाग्य योग 11 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से 12 अगस्त को सुबह 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
  5.  इसके अलावा इस दिन शोभन योग के साथ-साथ धनिष्ठा नक्षत्र का भी शुभ संयोग है।

Spaka News