हिमाचल के डमटाल में पंजाब बार्डर पर मिला जिंदा ग्रेनेड बम ,जांच में जुटी पुलिस टीम

Spaka News

हिमाचल प्रदेश: डमटाल इलाके में नेशनल हाईवे 44 पर हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई.पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए मौजूद है. जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर बरसात के चलते पहाड़ियों से मलबा आ गया था. इस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा जेसीबी से मलबा हटावाया जा रहा था. इसी दौरान जेसीबी ऑपरेटर को एक जिंदा हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया. इसकी सूचना उसने अपने आला अधिकारियों को दी.

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे. आर्मी के अधिकारियों को भी इस सूचित कर दिया गया है. इसी नाले से दो साल पहले भी एक जिंदा बम बरामद किया गया था, जिसे आर्मी की एक्सपर्ट टीम द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया था. उस मामले में अभी तक जांच जारी है.


Spaka News