आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 17 July 2022 : रविवार को ये जातक रहेंगे Lucky, बड़ी दिक्कत दूर होगी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 आज का राशिफल 17 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 17 July 2022 Horoscope Today, 17 July 2022 दैनिक राशिफल 17 जुलाई 2022:  आज श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्थी, जानिए कैसा रहेगा रविवार का राशिफल..।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का आज आपको समाधान मिल सकता है लेकिन यदि कोई प्रतिकूल परिस्थिति आती है तो उसमें आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। काम में व्यस्तता के कारण परिवार वालों के लिए समय निकाल पाएंगे। आप अपने से ज्यादा दूसरों का काम करने के लिए उत्साहित रहेंगे, जिससे आपके कुछ काम लंबे समय तक लेट हो सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। पैसों के मामले में कोई योजना बनाना आपके लिए बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा और आप अपने पार्टनर को डेट पर भी ले जा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। जिसमें अपने माता-पिता को साथ ले जाना बेहतर होगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद लम्बित था तो आज उसे भी सुधारा जा सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा प्रस्ताव लेकर आ सकता है। यदि आप व्यापार में कोई निवेश करेंगे तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी मित्र की मदद करने से आपको अच्छा लगेगा। परिवार में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता की ओर से आपको कोई कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है इसलिए उनके लिए बेहतर होगा कि वे दोस्तों के साथ कम समय बिताएं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मौसम में बदलाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको वरिष्ठों के साथ बहस में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों की व्यवस्था भी करनी पड़ सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को काफी सोच-विचार के बाद किसी सौदे को अंतिम रूप देना होगा। घर से बाहर काम करने वाले लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद आ सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज अगर आप कोई वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह सफल होगा। यदि परिवार में भाई-बहनों के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी और वे एक-दूसरे की मदद करते नजर आएंगे, लेकिन अगर आपके पिता को कोई शारीरिक पीड़ा है, तो उसमें लापरवाही बरती तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने पार्टनर की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा अन्यथा उनका पैसा फंस सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज व्यापार करने वाले लोगों को संभलकर चलना होगा। समाज में आपके व्यक्तित्व और आपके कार्यों से आपकी पहचान होगी। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। लोगों की फालतू बातों पर ध्यान देने से बेहतर है कि आप अपने काम पर ध्यान दें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो योग और व्यायाम से आप उसे दूर कर पाएंगे। आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और खुद के साथ-साथ दूसरों का भी काम करने के लिए उत्साहित रहेंगे। जिससे आपका कोई काम बिगड़ सकता है इसलिए जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर आपके ऊपर पड़ेगा। कोई समस्या पैदा कर सकता है। कोई परिचित आपकी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में आपकी मदद कर सकता है। व्यापार में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। व्यापार में कोई निर्णय लेने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी, अन्यथा आप अपना पैसा गलत जगह निवेश कर सकते हैं। जो लोग दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें आज उसमें सामंजस्य बनाकर रखना होगा, नहीं तो पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। आपका कोई कानूनी काम आपका सिरदर्द बन जाएगा, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आप अपनी पिछली कुछ गलतियों से सीख लेकर भविष्य के लिए कुछ बेहतर योजनाएँ बनाने में सक्षम होंगे। कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्यभार के कारण आपको थकान, बुखार आदि हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। जो लोग सट्टे में पैसा लगाते हैं उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा इसलिए खुलकर निवेश करें। जो लोग विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें वह अवसर मिल सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी रहेंगी, जिससे आपका काम करने का मन नहीं करेगा। नौकरी में काम कर रहे लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंध बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वे उनकी प्रगति में बाधक बन सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी रुचि के अनुसार काम करें। व्यापार में अटका हुआ धन आपको मिलेगा, लेकिन कुछ खर्चा भी हो सकता है जिसमें आपको अपने संसाधन भी खर्च करने पड़ेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि वे अपने साथी के साथ विवाह बंधन में बन सकते हैं। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिसका लाभ आप उठाएंगे, लेकिन जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें पार्टनर की बातों पर भरोसा करके निवेश करने से बचना होगा। अगर आपके पड़ोस में वाद-विवाद की स्थिति है तो उसमें चुप रहना ही बेहतर है, नहीं तो वह मामला कानूनी हो सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 आज आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। नौकरी में लगे लोगों को कोई अच्छा काम मिलने वाला है और उन पर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी पड़ सकता है। निवेश से जुड़े किसी काम में भी आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको उसमें सावधानी बरतनी होगी और आपका कोई पुराना मित्र आपसे काफी समय बाद मिल सकता है। जिसमें आपको पुराना विवाद नहीं उठाना है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 17 जुलाई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

ITBP जवान ने तीन साथियों पर फायरिंग कर किया घायल, फिर खुद को गोली मारकर दी जान...

Spaka Newsजम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने शनिवार को अपने तीन साथियों को गोली मारकर घायल कर दिया और Iफिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई […]

You May Like