मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट कर, उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने इस दौरान राज्य के विकास में उनके मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त किया।इससे पहले, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने भी राजभवन पहुंचकर उन्हें बधाई दी।राज्यपाल ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर राजभवन में यज्ञ का आयोजन किया और परिसर में एक चिनार का पौधा लगाया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के साथ वार्तालाप करते हुए राज्य के लोगों का उनके सहयोग और विभिन्न कार्यों में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका एक वर्ष का कार्यकाल सुखद और संतोषजनक रहा।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 14 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 14 July 2022: सावन मास का पहला दिन किस राशि के लिए रहेगा लकी, जानें अपने सितारों का हाल

Spaka News हर दिन की शुरुआत एक नई आशा के साथ होती है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हमारा दिन निर्धारित करती हैं. आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और किन को थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है.  यह राशिफल नाम […]

You May Like