हिमाचल : NH पर पहाड़ी से टकराई निजी वोल्वो बस, बड़ा हादसा …………..

Spaka News

 पठानकोट-चम्बा नेशनल हाइवे मार्ग ढूंढियारा बंगला के समीप एक निजी वोल्वो बस पहाड़ी से टकरा गई लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया जानकारी के अनुसार वेदी ट्रेवल की वोल्वो बस नंबर एच. पी. 01. डी. 7755 जिसे चतर सिंह निवासी गगल जिला कांगड़ा चला रहा था जोकि आज पर्यटक लेकर अमृतसर से डलहौजी के लिए रवाना हुआ लेकिन जब यह बस देर शाम नैनीखड्ड और ढूंढीयारा के बीच शनि देव मंदिर के समीप पहुंची तो चालक को बस के नीचे कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी।

इतने में बस का अगला टायर निकल गया जिससे बस चालक की और पहाड़ी से टकरा गई। लेकिन, गनीमत यह रही कि अगर बस पहाड़ी के नीचे जा गिरती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे में बस के अगले हिस्से में भारी नुक्सान पहुंचा तो वहीं बस में सवार हुए सभी यात्री सुरक्षित रहे । चालक की कोई गलती नहीं पाए जाने पर यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया।


Spaka News