हिमाचलः बिना मां-बाप की 17 वर्षीय लड़की लटकी हुई मिली, पढ़े पूरी खबर ………..

Spaka News

कांगड़ा : पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत गांव ख़बली में नाबालिग लड़की ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 17 वर्षीय युवती के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, और वह अपने ताया के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि लड़की के ताया-ताई दोनों नौकरी करते हैं। 

बीती शाम को जब उसकी ताई घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। युवती को कई बार आवाज देने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो युवती फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दरवाजा तोड़ कर पुलिस को सूचित किया।

घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News