आज का राशिफल 10 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 10 June 2022 : शुक्रवार का दिन इन जातकों के लिए रहेगा Golden, बिगड़े काम बनेंगे

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज के राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार व दोस्तो के साथ संबंध व दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं व सेहत का भविष्यफल होता है। इस राशिफल के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाबी प्राप्त कर सकते है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आपको अपनी कुछ घरेलू जिम्मेदारियों को भी समझना होगा और उन्हें समय पर पूरा करना होगा। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कनिष्ठ से काम करवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को माफ भी करना पड़ेगा तभी आप उनसे अपना काम करवा पाएंगे। अगर आपने किसी से उधार लिया है तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी भी जोखिम भरे कार्य में संलग्न होने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिए।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आप अपने कौशल और साझेदारी से किए गए कार्यों में बहुत पैसा कमाएंगे और लोगों का प्यार भी लूटेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय बिताएंगे। अगर आपने किसी सामाजिक योजना में पैसा लगाने की सोची है तो उसमें आपको निराशा ही हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय चलाया है तो उसमें आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों से भी कुछ अच्छी जानकारी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनके मन में कोई भय नहीं रहेगा। अगर पैसों से जुड़ी कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी तो उसका समाधान आपको जरूर मिलेगा। अगर आपके मन में कोई बात आती है तो उसे घरवालों के सामने जरूर रखें, तभी उसका समाधान निकल पाएगा। आप बच्चे से कोई नया व्यवसाय भी करवा सकते हैं। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी भी मनोकामना पूरी होगी। आज आपको मातृ पक्ष से मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि यदि आपका कोई मामला ससुराल में चल रहा है तो आज आपको उसमें विजय प्राप्त होगी। नौकरी में आपका जूनियर आपको धोखा दे सकता है। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो उसे चुकाना आपके लिए मुश्किल होगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आपको अपने किसी सौदे को अंतिम रूप देना होगा, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से भी आपका झगड़ा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी को ससुराल वालों से सुलह कराने के लिए ले जा सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रियतम की मदद से मनचाहा लाभ मिल सकता है। आप व्यापार में अपनी कुछ नई योजनाओं को भी लांच करेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ी दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई पसंदीदा काम सौंपा जा सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा। जिसे लेकर आप भी चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से आपको कोई संपत्ति आपके हाथ में लग सकती है। ईश्वर की कृपा से आपसे बहुत सारे कार्य पूर्ण होने की पूरी उम्मीद है, लेकिन यदि परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई विवाद चल रहा है तो उसे समाप्त करने का प्रयास करना होगा। घर के जरूरी कामों में भी आप हाथ बढ़ाएंगे, लेकिन बढ़ते खर्च के कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। छात्रों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा, लेकिन आपको धन संबंधी कुछ समस्या हो सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है जिसके कारण आपको उनकी कोई गलत बात माननी पड़ सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में किसी अन्य व्यक्ति से परामर्श की आवश्यकता होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को कुछ सरकारी नियमों के कारण परेशानी होगी। जो लोग अभी अविवाहित हैं उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों को नया पद मिल सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपको किसी माध्यम से धन की प्राप्ति होती दिख रही है। जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर ले जा सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। धीमी गति से चलने वाले व्यवसाय के लिए आपको अपने माता-पिता और भाइयों से सलाह लेनी चाहिए। छात्रों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है, लेकिन आपको अपने अधूरे कामों पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। आपको चारों ओर से शुभ समाचार मिलते रहेंगे। जिससे आपके मन में संतोष रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति के लिए मोलभाव करने जा रहे हैं तो उसमें आपको अच्छा लाभ होगा। अगर मानसिक परेशानियां आपको परेशान कर रही थीं तो आपको उनसे निजात मिलेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आज युवाओं को करियर से जुड़ी कोई नई जानकारी मिलेगी और अच्छी नौकरी भी मिल सकती है। आप अपने व्यस्त कार्यक्रम में से अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे और उनके साथ समय बिताएंगे। जिससे कुछ पुरानी शिकायतें दूर होंगी। आपको बेवजह की समस्याओं पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वे आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। जीवनसाथी को कहीं घूमने ले जा सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य लाभ का दिन रहेगा। आज आपको किसी विशेष मामले में जीत मिल सकती है। जिसके लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे हैं। अगर आप किसी से नाराज़ हैं तो भी कटु वचन न बोलें, नहीं तो वो आपसे नाराज़ हो सकते हैं। नौकरी में आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और अधिकारियों से पदोन्नति भी मिल सकती है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के और भी अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन मित्रों के साथ कुछ अनबन रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं, लेकिन आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी, लेकिन संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा वे किसी गलत काम में पड़ सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 10 जून 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 11 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 11 June 2022 : इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए अन्य का हाल

Spaka News . यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने […]

You May Like