हिमाचलः कमरे में कंबल में लिपटा था शव, किरायेदार हुआ फरार, जाने पूरा मामला…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित रोहडू में बने एक मकान से एक शव बरामद किया गया है। बतौर रिपोर्ट, यह शव कंबल में लपेटकर स्टोर में रखा हुआ था। वहीं, शव की बरामदगी के बाद से ही घर में किराए पर रह रहा एक शख्स लापता बताया जा रहा है।

इस बीच शव बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिरतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, यह शव किसका है यह नहीं पता चल सका है। ऐसे में पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त करने को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मकान सुरेंद्र ठाकुर नामक शख्स का है, जिसने बिहार निवासी गोविंद को मचौती बानसा में बना अपना मकान किराए पर दे रखा था। इस बीच आज सुबह के वक्त जब सुरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मकान पर पहुंचा, तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद वे जब घर के स्टोर में गए तो उन्होंने पाया कि यहां कंबल में लपेटकर एक शख्स का शव रखा हुआ है।

इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय ये शव मिला तो किरायेदार गोविंद मकान में मौजूद नहीं था। वहीं, यह शव किसका है मकानमालिक को भी इस बारे में जानकारी नहीं है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में घर से आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर हमला, पढ़ें पूरा मामला

Spaka Newsशिमला:हिमाचल प्रदेश में अपराधियों और उनके परिवार वालों के मन से कानून और पुलिस का डर इस कदर समाप्त होता जा रहा है कि वे अब पुलिस वालों पर भी हाथ उठाने से नहीं कतरा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला राजधानी शिमला स्थित बालूगंज पुलिस थाना के […]

You May Like