हिमाचल : विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीडऩ का आरोप, शादी के दस दिन बाद ही कर दी गाड़ी की मांग ……………………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊनाः हिमाचल प्रदेश में महिलाओं संग घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले के महिला पुलिस थाना के अंतर्गत आते लोअर अरनियाला गांव का है। जहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के सिए शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के आरोप जड़े हैं।

इस संबंध में विवाहिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस में दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर 2021 में हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही महिला के ससुराल वाले उससे दहेज व गाड़ी लाने की मांग करने लगे।

इस बीच उसके ससुराल वालों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। वहीं, अब महिला ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान ने की है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : मंदिर में दर्शन के लिए गई महिला के साथ युवकों ने की मारपीट व अभद्र व्यवहार,पढ़े पूरी खबर

Spaka Newsऊना:हिमाचल के ऊना जिला में मंदिर गई एक महिला के साथ कुछ लड़कों ने अभद्र व्यवहार किया है। यहीं नहीं युवकों ने महिला के साथ मारपीट (Beating) भी की। इस मारपीट में महिला के आभूषण गायब हो गए। मामला जिला के बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते बाबा गरीबदास मंदिर […]

You May Like