हिमाचल : बाप ने गला काट कर बेटी की हत्या का किया प्रयास,पढ़े पूरी खबर ………

Spaka News

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की। मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले के तहत आती ग्राम पंचायत बरोहा का है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान ने बताया कि एक प्रवासी मजदूर ने अपनी ही बेटी का गला काट दिया। इस घटना के बाद से ही लड़की बेसुध अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। यहां तक कि उसके गले से खून भी निकल रहा था। 

जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु मेडिक कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया था। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते आगामी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। 

हालांकि, अभी तक इस संबंध में पुलिस थाना में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। ऐसे में अभी तक मामले के संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने बीते कल ही लड़की को उपचार हेतु टांडा रेफर किया है।


Spaka News