हिमाचल सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत,गाड़ी से 100 मीटर दूर पड़ा था शव, पढ़े पूरी खबर

Spaka News

हिमाचल के हमीरपुर में स्थित डीएवी स्कूल के गेट के पास सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पंजाब नंबर की यह गाड़ी जहां दुर्घटनाग्रस्त हुई है, व्यक्ति का शव उसके आगे हमीरपुर की तरफ करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शव पर वाहन के गुजरने की स्थिति पता चली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर पहुंचा दिया गया है। मृतक कहां का रहने वाला है इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है, ताकि इस पता चल सके कि इस दुर्घटना की असली वजह क्या है क्योंकि वाहन और शव दूर-दूर पाए गए हैं। यह दुर्घटना सुबह 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे एएसपी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हैं। ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सके।


Spaka News