दुखद घटना :हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की टंकी में डूबने से मौत….

Spaka News

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के  भोटा के साथ लगती पटेरा पंचायत के जिदंवी ब्राह्मणा गांव में सोमवार को पानी की टंकी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। । यहां चार वर्षीय मासूम तनिष्क कुमार पुत्र राकेश कुमार की घर के आंगन में रखी टंकी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बच्चे की मां कपड़े धोने के लिए साथ लगती बावड़ी में गई थी। बच्चे की मां कपड़े धोने के लिए साथ लगती बावड़ी में गई थी। पहले उसका बेटा-बेटी भी उसके साथ गए थे, लेकिन बाद में दोनों बच्चे वापस घर आ गए।जैसे  ही बच्चे की माँ कपडे धोकर घर पहुंची तो उसकी नजर टंकी की तरफ गई। घटना को देख बच्चे की माँ के पैरो तले जमीन खिसक गई। 

वहीं जब तक बच्चे को टंकी से बाहर निकाला तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।बच्चे का पिता बद्दी में निजी कंपनी में कार्यरत है। 


Spaka News