आज का राशिफल 3 मई 2022, Aaj Ka Rashifal 3 May 2022 : उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार करें ये जातक

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

दैनिक राशिफल / आज के राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार व दोस्तो के साथ संबंध व दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं व सेहत का भविष्यफल होता है। इस राशिफल के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाबी प्राप्त कर सकते है।।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। मेहनत और लगन देखकर आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मधुरता आएगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आप अपने मेहनत के दम पर धन लाभ के नये रास्ते खोलेंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनको आज लाभ मिलेगा। महिलाओं को कोई उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। आज किसी से भी मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लेना चाहिए। कुल मिलकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आयेंगे। आज शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से आपको बड़ा मुनाफा होगा। घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे । राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगी । इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। कार्यों में आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात करेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आज सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे। व्यापारी वर्ग को आज फायदा होगी ।स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा । आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आयेगा, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। आज आप भविष्य के लिए योजनाएँ बनायेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बनायेंगे। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लगेगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 3 मई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

दुखद घटना :हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की टंकी में डूबने से मौत....

Spaka Newsहमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के  भोटा के साथ लगती पटेरा पंचायत के जिदंवी ब्राह्मणा गांव में सोमवार को पानी की टंकी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। । यहां चार वर्षीय मासूम तनिष्क कुमार पुत्र राकेश कुमार की घर के आंगन में रखी टंकी में डूबने […]

You May Like