दर्दनाक हादसा: गाडी बैक करा रहा था 19 वर्षीय युवक गहरी खाई में गिरा, गई जान …………….

Spaka News

पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक युवक की खाई में गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हर्ष कुमार (19) निवासी पीपलुघाट अपने मामा के घर नेहर (पारनू) आया था। बताया जा रहा है कि गत 27 जनवरी को वह अपने मामा के साथ दाड़लाघाट में लोकमित्र केंद्र में किसी कार्य को लेकर गया था। इसके पश्चात दोनों अपने घर नेहर चले गए। घर से कुछ दूरी पर उन्होंने गाड़ी खड़ी की तथा उसे मोड़ने लगे।

युवक के मामा ने उसे बाहर निकलकर पीछे जगह देखने की बात कही। युवक जगह देखते-देखते करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में दाड़लाघाट अस्पताल लाया गया। हैड इंजरी के चलते उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


Spaka News