हिमाचल: 7वीं के छात्र की झूला झूलते समय रस्सी फंसने से मौत, परिजन गए थे वोट डालने

Spaka News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की फतेहपुर सीट पर आज उपचुनाव का आयोजन किया गया। इसी सब के बीच फतेहपुर से ही एक दुखड़ा खबर सामने आई है। दरअसल, बताया गया कि यहां जब एक 12 वर्षीय किशोर के माता-पिता वोट डालने गए थे, उसी दौरान किशोर के गले में झूला झूलते समय रस्सी फंसने से उसकी मौत हो गई। मामला कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत लुठियाल के गांव झलाल में शनिवार को सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार झलाल गांव में करीब 12 वर्षीय किशोर अपने घर में रस्सी के झूले पर झूल रहा था। इसी दौरान अचानक झूले की रस्सी उसके गले से लिपट गई। पड़ोसियों ने बच्चे के गले में रस्सी को लिपटा देखा तो मौके पर पहुंचे और रस्सी को निकाला। जिसके बाद बच्चे को पंजाब के तलवाड़ा में एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पूर्व पंचायत प्रधान जगरूप सिंह ने बताया बच्चे के माता .पिता वोट डालने पोलिंग बूथ गए हुए थे। इसी दौरान सातवीं कक्षा का छात्र वरुण पुत्र कमल घर में रस्सी के लगाए झूले पर झूलने लगा। इस दौरान रस्सी उसके लगे से लिपट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार काफी निर्धन है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *