हिमाचलः 56 वर्षीय ड्राइवर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता ………………………………………………..

Spaka News

मंडीः हिमाचल प्रदेश में एक 56 वर्षीय शख्स के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर उपमंडल के तहत आते पुलिस थाना धनोटू के बग्गी क्षेत्र का है। 

लापता शख्स की पहचान 56 वर्षीय रवि सिंह पुत्र दिला राम निवासी पुराना बाजार के तौर पर हुई है। इस संबंध में संतोष कुमार निवासी हरिपुर डाकघर चतरोखड़ी तहसील सुंदरनगर( मंडी) ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रवि सिंह बग्गी क्षेत्र में उनके साथ चालक का काम करता है और वह बिन बताए कहीं चला गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रवि सिंह को हर जगह ढूंढने का प्रयास भी किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 

मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर लापता शख्स की तलाश शुरु कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।


Spaka News