कांगड़ा: बोरी में मिले 3 देसी कटटे, 40 राऊड बुलेट, एक खाली मैगजिन सहित 5250 नशीली गोलियां……

Avatar photo Spaka News
Spaka News

कांगड़ा के निकवर्ती क्षेत्र टांडा में उस समय खलबली मच गई जब यहां एक पुल के पास मंदिर के पीछे से असला (3 देसी कट्टे, 40 राऊंड बुलेट, एक खाली मैगजीन) व 5250 नशीली गोलियां बरामद हुईं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहाेत्री ने बताया कि बुधवार को मेडिकल काॅलेज टांडा के पुलिस कर्मी गश्त पर थे तो उन्होंने संदिग्ध बोरियां देखीं। इसकी सूचना कांगड़ा थाना में दी गई। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, एसएचओ संजीव कुमार व पुलिस दल मौके पर पहुंचा। जब बोरियों को खोला गया तो उसमें उक्त सामान बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। 


Spaka News
Next Post

राज्यपाल ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान ढली को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया

Spaka Newsराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज राजभवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल भी बैठक में विशेष रूप […]

You May Like